Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

निर्देशों के उल्लंघन पर, होगी कठोर कार्यवाही- बी• एन• यादव

उन्नाव - गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये अपर जिलाधिकारी बी0एन0 यादव ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं समस्त क्रय ऐजेन्सियों के जिला प्रबन्धक एवं समस्त क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र पर बिचैलियों, व्यापारी आदि का गेहूं
बिल्कुल न खरीदा जाए। क्रय केन्द्र पर गेहू खरीद के वक्त किसान के कृषि से सम्बन्धित समस्त प्रपत्र, पंजीकरण, खसरा खतौनी, आधार कार्ड आदि का भली भांति परीक्षण कर लिया जाए यदि किसी केन्द्र प्रभारी द्वारा निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जायेगा और जांच में तथ्य सही पायें गये तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
    बैठक में समस्त केन्द्र प्रभारियों द्वारा बोरों की समस्या गेंहू की डिलवरी समय से न होने के सम्बन्ध में शिकायत की गई । बोरों की व्यवस्था के सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुमार को निर्देश दिये गये की तत्काल बोरों की व्यवस्था करायें गेहू की डिलवरी के सम्बन्ध में भारतीय खाद्य निगम डिपो के प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि गेहूं की गाड़ियों के उतार के समय पर्याप्त लेबर की व्यवस्था करायें । गेहू के उठान के सम्बन्ध में ट्रको की उपलब्धता के बारे में सहायक संभागिय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ट्रको की व्यवस्था करायें, जिस केन्द्र पर खुले में गेहू रखा है उसको तत्काल गोदामों में पहुंचाया जाए।

No comments