बसपा नेता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत
फतेहपुर। जनपद की सदर कोतवाली के नगर महासचिव बसपा नेता की संदिग्ध परिस्थियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद पुलिस घटना जांच में जुट गई है। वहीं मृतक बसपा नेता के परिजन फोन पर धमकी दिए जाने की बात कह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। लेकिन पुलिस बसपा नेता की एक्सीडेंट में मौत होने की बात कह रही हैं।
मामला फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिठनापुर गांव के किनारे बसपा नेता छोटेलाल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस बसपा नेता की हत्या को एक्सीडेंट मानकर जांच कर रही है। मृतक बसपा नेता के परिजनों की माने तो दो दिन पूर्व फोन पर शराब पीने से मौत होने का मैसेज आया था। और जब वह घर से रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम के लिए गए थे लेकिन वापस नहीं आये। जब सूचना मिली कि उनका शव मिला है तब जाकर देखा तो उसका गला कटा शव पड़ा था। नगर महासचिव की लाश मिलने के बाद बसपाइयों में रोष है। बसपा नेता की मौत के बारे में एसपी ने बताया की मृतक बसपा नेता की एक्सीडेंट में मौत हुई हैं। परिजनों द्वारा जो आरोप लगाया गया है उसकी जाँच कराइ जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

No comments