तहसील में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
बांगरमऊ/उन्नाव - तहसील सभागार में गत दिवस संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त किये गए। उप जिला अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए। जिसमें से 15 राजस्व विभाग, 7 पुलिस विभाग, 7 विकास विभाग, और एक स्वास्थ्य विभाग तथा 17 अन्य शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण भी किया गया। इस मौके पर तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला, नायब तहसीलदार एख़लाक़ हुसैन, नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के अवर अभियंता पंकज पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम, चकबंदी अधिकारी बांगरमऊ अमरनाथ, चकबंदी अधिकारी गंजमुरादाबाद जगदीश कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहित तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों साथ- साथ सभी विभागों के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
.... रिपोर्ट - रियाजुल हसन (सिटीजन )
No comments