Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

बीघापुर/उन्नाव। बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के पुत्र की प्रसव के दौरान मौत और उसके सात घंटे बाद महिला की मौत होने से हड़कंप मच गया। पति ने आरोप लगाया की जच्चा-बच्चा की मौत का इलाज में लापरवाही होने के चलते हुई है। 
मृतका मधु की फाइल फोटो
बतादे कि बीघापुर थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी पवन ने अपनी पत्नी मधू देवी (28) को कल सुबह करीब  9:00 बजे बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव काल नजदीक होने के कारण भर्ती कराया था। मधू को शाम करीब 5:00 बजे के आसपास पुत्र पैदा हुआ। लेकिन पैदा होते ही उसकी मौत हो गई। करीब इसके सात घंटे बाद रात लगभग 2:30 बजे के आसपास मधु की भी मौत हो गई। जिससे केंद्र में हड़कंप मच गया। पति पवन का   आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने से लेकर अंत तक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को लेकर लापरवाहिया होती रही। जिससे प्रसव के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। और उसके बाद उसकी  पत्नी की मौत हो गई। पवन ने बताया कि डॉक्टरों व एएनएम द्वारा ईलाज के प्रति बिल्कुल ध्यान न देने के कारण मेरी पत्नी की भी मौत हो गई। वहीं प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय का कहना है कि मामले में अस्पताल के लोग व कर्मचारियों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई। महिला के पुत्र की मौत हो गई थी। इससे सदमे में आकर महिला की जान चली गई। पति पवन का कहना है कि जब मेरी पत्नी की मौत हो गई तब उसके ठीक बाद 3:10 पर सुबह उसे  जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मृतका के एक पुत्री तीन वर्ष की सलोनी है।


No comments