महाविद्यालय की खुलवाए जाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने दिया ज्ञापन।
- 25 वर्ष से की जा रही है कॉलेज की मांग, नेताओं ने सिर्फ आश्वासन ही दिए
- छात्रों ने माना मुख्यमंत्री का दावा झूठा, नही खुल पाया अभी तक महाविद्यालय
टीकमगढ। नगर खरगापुर में पिछले 25 वर्षों से कॉलेज की मांग की जा रही है महाविद्यालय की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है हस्ताक्षर अभियान में 11000 से अधिक छात्रों ने हस्ताक्षर किए हैं कॉलेज खोले जाने की मांग के लिए छात्र-छात्राओं ने रैलियां भी निकाली है अधिकारियों से लेकर नेताओं को कई बार ज्ञापन भी दिए गए हैं खरगापुर में महाविद्यालय कॉलेज जाले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है इसे लेकर समय-समय पर ज्ञापन दिया गया है विभिन्न दलों के नेताओं ने आकर महाविद्यालय की मांग का समर्थन किया है बताया जाता है कि पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी यहां मंच के माध्यम से खरगापुर में कॉलेज खोले जाने की घोषणा की थी पर यह केवल घोषणा ही रह गई जनता और छात्र छात्राओं के साथ हुए इस छलावे को लेकर रोष व्याप्त है ज्ञापन में बताया गया कि खरगापुर की जनता और छात्र कॉलेज की मांग को लेकर अब तक 8 से 10 बार मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौप चुके हैं क्षेत्र में 80 से अधिक गांव हैं और आसपास कहीं भी कॉलेज नहीं है इसीलिए कई छात्र-छात्राओं को पढ़ाई छोड़नी पड़ती है छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन दिया जिसमें जल्द कॉलेज खोले जाने की मांग की है।
विधायक प्रतिनिधि सीमा सोनी ने बताया कि खरगापुर विधानसभा इतनी बड़ी होने के वावजूद महाविद्यालय नहीं है जिससे हमारे क्षेत्र एवं नगर की छात्र-छात्राएं अनपढ़ रह जाते है मुख्यमंत्री द्वारा कई बार आश्वासन देते हुए कहा गया है कि आपका मामा आपके लिए महाविद्यालय खरगापुर में खुलवाएगा लेकिन अभी तक यह आश्वासन झूठा साबित हो रहा है, ज्ञापन देते समय दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
...... रिपोर्ट - खूबचंद राजपूत,टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
No comments