जनपद में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत,कई घायल
टीकमगढ - जनपद में
बल्देवगढ़ के पास विन्धवासनी मंदिर के पास मोटरसाइकिल और भैंस में भिड़ंत हो गई जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से बल्देवगढ़ अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने देखते ही उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना बडागाव थाने के अंतर्गत ग्राम समारा के पास बस और बाईक की हो गई आमने-सामने सामने भिड़ंत हो गई,
बस महाकाल ग्रुप की बताई जा रही है बस टीकमगढ से जबलपुर की ओर जा रही थी भिडत मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है आनन-फानन मे 108 बडागाव की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं तीसरी घटना बल्देवगढ़ के पटोरी के पास एक बोलेरो ने टैक्सी को टक्कर मार दी जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे 108 ने मौके पर पहुँचकर बल्देवगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया जिसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
....रिपोर्ट - खूबचन्द्र राजपूत, टीकमगढ मध्य प्रदेश

No comments