सूखा राहत न मिलने से अन्नदाता परेशान
बिलाईगढ़ - छत्तीसगढ़ मे इस साल किसानों को भारी अकाल का समना करना पड़ा था । जिस कारण से अधिकाँश जिलों को सूखा घोषित किया गया था सूखाग्रस्त घोषित जनपदों में बलौदा बाजार जिला भी शामिल है।
लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और सरकारी अनदेखी के कारण सूखा घोषित होने के बाद भी जनपद के किसानों को शासन की तरफ से कोई मुआवजा अभी तक नही मिला पाया है।
जबकि डेढ़ माह बाद फिर फसल बुवाई का समय आ जायेगा, सूखा राहत का मुआवजा किसानों को सही समय से न मिलने के कारण जहां एक ओर अन्नदाता परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर उसे धान की फसल के लिये बीज व खाद लेने के लिए साहूकारों की जी हजूरी करनी पड़ रही है, जिससे जनपद के किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
......
रिपोर्ट - प्रहलाद साहू, बलौदा बाजार छ .ग

No comments