मालथौन के जंगलों में शेर की दस्तक
सागर। मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश के बॉर्डर पर स्थिति ग्राम चनारी थाना मालथौन के जंगलों में ग्रामवासियों को शेर आता-जाता दिखाई दे रहा है, अगर ग्रामीणों की मानें तो पुरानी खदानों में भरे पानी की तलाश में शेर घूम रहा है, ताज्जुब की बात तो यह है कि शेर विगत एक सप्ताह से क्षेत्र में घूम रहा है और वन अमले को अब तक खबर नही, बताया जा रहा हैं कि वन अमला आज रात को गस्त करेगा।
.... रिपोर्ट - हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश

No comments