1 जून से 10 जून तक बंद रहेंगे गांव
सागर। पहली तारीख नगर वासियों के लिए मुसीबत का सबब हो सकती है कारण 1 जून से 10 जून तक राष्ट्र में गांव बंद रहेंगे। इस दौरान फसल , सब्ज़ी दूध आदि उपज बेचने किसान शहर नही जाएंगे। किसान अपनी उपज लेकर मंडी भी नहीं जाएगा। ना ही कोई समान शहर से खरीदेगा। यदि शहर के किसी भी व्यक्ति को फल, सब्जी, दूध, अनाज चाहिए तो गांव आना होगा। गांव की चौपाल पर ही हम बाजार लगाएंगे। वहां भाव हम तय करेंगे।
देश के 22 राज्यो में ये आंदोलन किया जाएगा। जो भी राजनैतिक दल के नेता हमारी मांगो का समर्थन करेगा उनका स्वागत है, चाहे शत्रुघन सिन्हा हो, यशवंत सिन्हा या नाना पाटेकर या फिर कोई संघ। यह बात आज गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष कक्का जी ने पत्रकारवार्ता में कहीं।
.... रिपोर्ट - हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश

No comments