Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

रोस्टरवार दिया जाएगा प्रशिक्षण - सीडीओ


उन्नाव। जनपद में ई ऑफिस प्रणाली को लागू किए जाने एवं कार्यों में पारदर्शिता तथा जन कल्याणकारी योजना में त्वरित गति प्रदान किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार जनता को त्वरित न्याय एवं निर्बाध गति से विकास परक योजनाओं को लागू किए जाने के उद्देश्य से 15 अगस्त से ई ऑफिस प्रणाली लागू कर प्रदेश के समस्त कार्यालयों को जोड़ने के उद्देश्य अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ई प्रणाली के संबंध में नोडल अधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जनपद उन्नाव में ई  ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य जनपद स्तरीय कार्यालयों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बायोडाटा तैयार कर लिया गया है जो कर्मचारी ई ऑफिस फाइल से जुड़े हैं उन्हें स्थानीय विकास भवन में 4 चरणों में 28 से 29 मई 2018 तक रोस्टर वार प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की गई है ।इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं ।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण को संपन्न कराए जाने एवं समस्त आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजदीप वर्मा को दिए गए हैं ,अर्थसंख्या अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण दिए जाने हेतु अपर मुख्य सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ने यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड से अंकुर श्रीवास्तव को उन्नाव जनपद में प्रशिक्षण दिए जाने हेतु नामित किया गया है जो संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को ई ऑफिस प्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग समय से प्रशिक्षण लेना सुनिश्चित करें ताकि प्रणाली व्यवस्था सुचारु रुप से लागू हो सके।

No comments