NEWS DESK -उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे NH 2 पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में में दो लोगो की मौत हो गई। और लगभग दस यात्री घायल हो गए। यहां आगरा से कानपुर जा रही फजलगंज डिपो अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 10 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नेशनल हाइवे NH 2 की है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ जाने से की वजह से हादसा हुआ है। फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है।
No comments