आठवीं की छात्रा के साथ रेप
NEWS DESK - शाहजहांपुर में आठ साल की दलित छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने सो रही छात्रा को उठाकर उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना आरसी मिश्रा इलाके की है जहां बीती रात शादी समारोह के दौरान घर में सो रही आठवीं की छात्रा को एक युवक उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई। बच्ची की हालत बिगड़ती देख घरवालों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची का रक्त स्राव हो रहा था उसको दवाइयों के जरिए रोक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी की तलाश कर रही है।
No comments