सपाइयों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
सागर। जनपद के बंडा मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा सरकार में हुई पेट्रोल-डीजल के मूल्यो में वृद्धि, प्रदेश में बढ़ती महंगाई, किसानों के द्वारा की गई आत्महत्याओ व दलितों पर हो रहे अत्याचार, प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मंडी प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने मंडी में उपस्थित समस्त किसानों से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनी और समाजवादी पार्टी की विचारधाराओ को उन तक पहुंचाने का कार्य किया। इस दौरान किसानों के द्वारा समाजवादी पार्टी को भरपूर समर्थन मिला। किसानों ने कहा कि बीजेपी के शासन काल से अब जनता परेशान हो चुकी हैं। किसानों ने कहा वे कांग्रेस शासन से तो पहले ही परेशान हो चुके थे। अब वर्तमान सरकार में मॅहगाई की मर से और परेशान हो रहे है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कहा किसानों व आम जनता के बीच समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी है। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश आठिया समेत युवाजन सभा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट - हेमंत आठिया (सागर मध्यप्रदेश)
No comments