Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रदेश में बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही है - अन्नू टंडन

उन्नाव। आज महिलाओं में खासकर हमारी बच्चियों में सरकार की अक्रमणता के कारण असुरक्षा की भावना इस कदर भड़क रही है कि चाहें शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र हो बच्चिया घर से निकलने में घबराने लगी है। ये हमारे समाज में चिंता का विषय है।
उक्त बात कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने भगवंत नगर के खिजौली, सहिला, पाटन व अकवाबाद में कार्यकर्ताओं के बीच कही। 
श्रीमती टण्डन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश के मुखिया जहाँ कर्नाटक के चुनाव में अनाधिकृत बयानबाजी कर घृणा फैलाने के कार्य में व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की नहरें सूखी पड़ी है। किसानों का गेहूँ सरकारी कांटे पर नहीं लिया जा रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद है कि दिन दहाड़े हत्या व लूट करने में उन्हें जरा सा भी भय नहीं है।
वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि आजके समय में जो सरकारें चल रही है उनकी वजह से कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। क्षेत्र के हर वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। विशेष रुप से महिलाओं में एक भय का महौल देखने को मिल रहा है और धोखा देने वालों से क्षेत्र की जनता अब पूरी तरह से सावधान हो रही है 
इस अवसर पर नागेन्द्र सिंह, महेश तिवारी, जितेन्द्र सिंह, सौरभ मिश्रा, बी0डी0 सिंह, शीतला प्रसाद, बिन्दा प्रसाद, केशन पासवान, राम बोधन, धर्मेन्द्र पटेल, निर्मल वर्मा, मंगल प्रसाद विश्वकर्मा, विनोद बाजपेई, उमेश गुप्ता, शान्ती देवी, सुखराम प्रधान, अमर सिंह पूर्व प्रधान, राकेश निर्मल प्रधान, दिनेश द्विवेदी पूर्व प्रधान, सन्दीप सिंह, नाथूलाल पूर्व प्रधान समेत कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments