सरगना ने जेल में न मिलने पर मार डालने की दी धमकी
अम्बेडकर नगर। वाराणसी सेंट्रल जेल में निरुद्ध शातिर अपराधी दिलीप वर्मा के द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को जेल में आकर मुलाकात न करने पर जान से मार देने की धमकी के मामले में पुलिस आरोपियों तीन आरोपियो को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवकों पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिले जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के दनापुर निवासी ट्रांसपोर्टर राजेंद्र प्रसाद जायसवाल यहां कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के खिद्दिरपुर में मकान बनवा कर रहते हैं। बीते 10 मई को उनके मोबाइल पर कॉल आई और फोनकर्ता ने स्वयं को वाराणसी सेंट्रल जेल में निरुद्ध सजायाफ्ता अपराधी दिलीप वर्मा बताते हुए जेल में आकर मुलाकात करने को कहा तथा नहीं आने पर जाने से मरवाने की धमकी भी दी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस के सहारे मामले की जांच कर शुरू की थी। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने मालीपुर थाना क्षेत्र निवासी तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाल प्रभारी कोतवाल लल्लन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

No comments