Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

धरना दे रहे दो छात्रों की तबियत बिगड़ी


अलीगढ़। जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए विवाद के दौरान लाठीचार्ज किए जाने के खिलाफ पिछले 13 दिनों से एएमयू के छात्र धरना दे रहे हैं। बॉबे सैयद गेट पर चल रहे इस धरने पर आज छात्र संघ की आम सभा में फैसला होगा। यह बैठक दोपहर तीन बजे होगी, जिसमें तय किया जाएगा कि धरना जारी रखा जाए या खत्म किया जाए। धरना खत्म होने की अधिक संभावना जताई जा रही है। बीती रात भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों की तबीयत खराब होने के चलते धरना खत्म करने पर जोर दिया जा रहा है।
छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर, रीवा अली, सुमैया खान, आरिफ व केबिनेट मेंबर नदीम तीन दिन से भूखहड़ताल पर हैं। नदीम व एक छात्रा की देर रात तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से धरने को लेकर छात्र गंभीर हो गए हैं। हालांकि, इंतजामिया कई दिन पहले से ही धरना खत्म कराने के प्रयास में है। इसके लिए बैठकें भी हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। बॉबे सैयद गेट आकर प्रदर्शन करने वाले हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, उनके साथ आए पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा सांसद सतीश गौतम द्वारा वीसी को पत्र लिखकर यूनियन हाल में लगी जिन्ना की तस्वीर पर सवाल उठाया गया था। इसके बाद दो मई को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तस्वीर हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वे बॉबे सैयद गेट तक गए थे। इसके बाद से ही विवाद बढ़ता चला गया।

No comments