Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भ्रस्ट कानूनगो ने किसान से वसूली मोटी रकम


भ्रस्ट कानूनगो को घूस देता किसान


लखीमपुर खीरी भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर देश और प्रदेश में सत्ता हासिल करने वाली  भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
 सरकार किसानों को लेकर बड़े-बड़े दावे तो कर रही है लेकिन योगी सरकार मे जिम्मेदार अधिकारी इन दावो की पोल खोलते साफ़ दिखाई पड़ रहे है।
रिश्वत के पैसे बैग में रखता भ्रस्ट कानूनगो
बतादे कि लखीमपुर जिले के निघासन ब्लाक के पचपेडा ग्राम पंचायत का कानूनगो ने  खेत की मेड़बंदी कराने के लिए एक गरीब किसान से  मोटी रकम वसूल ली। इस भृष्ट कानूनगो के पहले भी कई वसूली के कारनामे सामने आ चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते इस भृष्ट कानूनगो के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। जिसके कारण भ्रष्टाचारी कानूनगो के हौसले सातवें आसमान पर हैं।
इस कानूनगो का मेडबन्दी के नाम पर किसान से रुपए वसूली का एक एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन सकते में है।
एक तरफ जहां सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का सपना दिखा रही है वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारी गरीब मजदूर किसानों से अवैध वसूली करते हुए नजर आ रहे है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे भृष्ट कानूनगो के ऊपर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन (लखीमपुर खीरी)


No comments