फ्लिपकार्ट वॉलमार्ट के बीच सबसे बड़ी डील
डेस्क। आज देश के
ई-कॉमर्स सेक्टर में फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के बीच सबसे बड़ी डील हो गई।
अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट को खरीद रही है। ईटी नाउ की
खबर के मुताबिक फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के बीच ये डील 1 लाख करोड़
रुपए में होगी। बता दें कि वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट में 71.06 फीसदी
हिस्सा खरीदेगी। सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सन ने कहा कि पिछली रात को दोनों के
बीच के फाइनल एग्रीमेंट हो चुका है और इस डील में फैसला हुआ है कि फ्लिपकार्ट
अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट की हो जाएगी। बता दें कि सॉफ्ट बैंक फ्लिपकार्ट में सबसे
बड़ा इन्वेस्टर है। सॉफ्ट बैंक
की फ्लिपकार्ट में 20 फीसदी की हिस्सेदारी है। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल सेल का असर हर किसी पर
पड़ने वाला है। इस सेल से फ्लिपकार्ट के ग्राहक से लेकर रिटेलर्स तक पर असर
पड़ेगा। आइए जानते हैं इस डील से किस पर क्या असर पड़ने वाला है।
छोटे वेंडर
फ्लिपकार्ट पर मौजूद छोटे ऑनलाइन सेलर परेशान हैं। उन्हें डर है कि वॉलमार्ट उन्हें हटा सकता है। 500 बिलियन डॉलर की वॉलमार्ट, हमेशा से अस्ट्रा लो प्राइस की मदद से छोटे व्यापारों को खत्म करने के लिए जानी जाती है। छोटे व्यापारियों को डर है कि फ्लिपकार्ट की मदद से वॉलमार्ट अपने लेबल की भारत में एंट्री करा सकता है, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगेगा।

रिटेल वॉर
वॉलमार्ट के अधिग्रहण के बाद भारतीय बाजार में रिटेल वॉर शुरू होने की संभावना है। चूंकि वॉलमार्ट पिछले चार सालों से भारतीय बाजार में एंट्री करने के लिए परेशान था, इसलिए उम्मीद है कि इसका बड़ा असर पड़ेगा। अमेजन और वॉलमार्ट दोनों ही ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट पेश करेंगे। ऐसे में ग्राहकों को बेहतर डील और भारी डिस्काउंट मिलेगा।

इकोनॉमिक बूस्ट
भारतीय मार्केट में शीर्ष स्थान पाने के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट में भारी जंग होने वाली है। अमेजन पहले ही कह चुकी है कि वह भारतीय मार्केट में 500 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। चूंकि उन्हें भारतीय मार्केट में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए वह निवेश जारी रखेगी। फ्लिपकार्ट और अमेजन के बीच इस जंग से बड़ी संख्या में नौकरी मिलेगी।

कम कीमत और ज्यादा वैरायटी
वॉलमार्ट की एंट्री से भारतीय रिटेल सेक्टर को भी एक बूस्ट मिलेगा। वॉलमार्ट ने आने के बाद ग्राहकों को कम दाम पर प्रोडक्ट मिलेंगे। साथ ही ग्राहकों के पास प्रोडक्ट्स की ज्यादा वैरायटी उपलब्ध होगी। वॉलमार्ट को टक्कर देने के लिए अमेजन भी अपनी नई रणनीति पेश करेगी।

No comments