Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बीस लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा



चकलवंशी/उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माखी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब भट्टी पर छापा मारकर भट्टी सहित बीस लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
माखी थाना क्षेत्र के रायपुर गढी के मजरा नटपुरवा में काफी दिनों से कच्ची शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जिस दौरान थाना क्षेत्र के बछलन गढी निवासी जीत सिंह पुत्र सहदेव सिंह नटपुरवा गांव के बाहर कच्ची शराब बनाते पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक भट्ठी, पतीला, लहन सहित बीस लीटर कच्ची शराब की पिपिया बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट -  सनी सिंह।  (चकलवंशी) 


No comments