शारदा नहर मे मिला एक अज्ञात युवक का शव
चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शारदा नहर की मे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। शव नहर में बह कर कोठी में अटक गया था। राहगीरों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अन्तर्गत शारदा नहर के पुरवा और उन्नाव ब्रांच की कोठी में एक युवक का शव फंसा देख राहगीरों मे हडकंप मच गया। जिसपर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकला और उसकी पहचान कराने का प्रयास कराया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। दोहरा बदन और चेहरे पर हल्की दाढ़ी व सिर के बाल बडे़ है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। आख के उपर सूजन है सायद गिरने से चोट लगने की सम्भावना है। शव लगभग तीन दिन पुराना है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट - सनी सिंह

No comments