ठेके पर महंगी शराब मिलने से लोगों ने किया हंगामा
चकलवंशी / उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के गुलाब खेड़ा गांव में स्थित शराब ठेके पर पियक्क्ड़ो ने आज जम कर हंगामा काटा और विरोध जताया। पियक्क्डो का आरोप है कि दुकानदार ठेके पर छाप मूल्य से अधिक दामों में शराब बेच रहा है। जिसपर आक्रोशित होकर लोगो ने ठेका बंद करने की नारेबाजी करते हुए आबकारी अधिकारियों को फोन पर सूचना दी है।थाना क्षेत्र के गुलाब खेड़ा गांव में देशी शराब ठेके की दुकान है। जिसमें मिरिन्डा ब्रांड की शराब बिकती है। शुक्रवार को आसपास के शराब प्रेमी ठेके पर शराब लेने पहुंचे। जहा दुकान पर बैठा गुरु शराब बेच रहा था। लोगो ने जब शराब खरीदी तो पैसठ रुपये वाली बोतल अस्सी में रुपये में बेंच रहा था। जिसपर ग्रामीणों ने ठेके के सामने जमकर हंगामा कटा और ठेका बंद करने की नारेबाजी की। जिस
दौरन नन्हके, अपनू यादव, श्रीकूष्ण यादव, बब्लू गौडिया, राम लखन, सोनू
सिंह, अंगद लोधी, महावीर यादव, बेचेलाल लोधी समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी
लोगो ने बताया कि गुरु पैसठ रुपए की जगह पर अस्सी रुपए के पउवा की बोतल बेच
रहा है। जबकि बोतल पर पैसठ रुपए मूल्य भी छपा है। जिससे सभी लोगो में
आक्रोश व्याप्त है।
....रिपोर्ट - सनी सिंह (चकलवंशी )
....रिपोर्ट - सनी सिंह (चकलवंशी )

No comments