कंप्यूटर हैकर भारतीय मूल छात्र दोषी करार
संवादसूत्र -भाषा
डेस्क। खुद को फेल होता देख भारतीय मूल के छात्र ने वह काम अंजाम दे दिया, जिसके बारे में कोई सोंच भी नहीं सकता है। उसने अपना ग्रेड बदलने के लिए प्रोफेसर के कंप्यूटर पासवर्ड की चोरी कर उनके सिस्टम हैक कर लिया। हालांकि जल्द ही वह पकड़ा भी गया जीके बाद उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। अपराध कबूल चुके कंसास विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के एक पूर्व छात्र को दोषी ठहराया गया है। . लॉरेंस जर्नन वर्ल्ड की खबर के अनुसार वरुण सारजा (20) ने गुरुवार को चोरी और अवैध कंप्यूटर हरकत को लेकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। डगलस काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश के हफ ने कहा कि वरुण की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है ऐसे में उसे सजा के दिशानिर्देश के अनुसार परिवीक्षा से गुजरना होगा। उसे दो जुलाई को सजा सुनायी जाएगी। वही जानकारों की माने तो उसके गैर आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए सजा में ढील भी दी जा सकती है।
No comments