Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जनपद में बढ़ रहे अपराध पर हिंजाम ने जताई चिंता

उन्नाव। जनपद में लगातार चोरियों लूट और डकैती से आम जनवासियों में बेहद खौफ का माहौल छाया हुआ है। जिसको लेकर  हिन्दू जागरण मंच के प्रान्तीय मन्त्री व प्रभारी विमल द्विवेदी मंच के साथियों व नागरिको के साथ एसपी से मिलकर ज्ञापन सौपा। इस दौरान श्री  द्विवेदी ने पूरे जनपद में निरंतर हो रही चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओ को रोकने के लिए पुलिस की गस्त बढ़ाने व जल्द से जल्द घटनाओं से पर्दा उठाने को लेकर एसपी से बात की। जिस दौरान एसपी ने जल्द ही सभी मामलो का खुलासा कर अपराधियों को जल्द से जल्द हवालात में होने का आश्वासन दिया।  
जानकारी के अनुसार बुधवार को हिन्दू जागरण मंत्र के प्रान्तीय मंत्री व प्रभारी विमल कुमार द्विवेदी अपने समर्थकों एसपी आॅफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होने एसपी हरीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होने कहा कि पिछले कुछ महीनो से जनपद में चोरी, लूट व डैकैती जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। नित बड़ती घटनाओं के चलते व्यापारियों नागरिकों के भय व्याप्त है। घटनाओं को दर्शातें हुए उन्होने बताया कि 21 मई को शहर के मोहल्ला शिवनगर में चार घरो मे नकाबपोश गिरोह ने धावा बोल कर परिवार के लोगो को कब्जे में लेकर लूटपाट की व विरोध करने वालो को डंडों और हथियारों से मार मार कर लहुलुहान कर दिया व लाखो का माल लूट ले गये इससे पूर्व शिवनगर में ही रहने वाले सरार्फा व्यवसायी के यहाँ दिनदहाड़े बदमाशो ने धावा बोल कर हथियारों के बल पर लूट की व विरोध करने पर घर की महिला ओ के साथ मारपीट की घटना को अन्जाम दिया जा चूका है। 
ऐसी कई घटनाओ को अन्जाम देने की फिराक में बदमाश आए दिन घरो में व सडक चलते राहगीरों से लूटपाट का प्रयास कर चुके है कई बार लोगो द्वारा  बदमाशो को देखने पर दौड़ाया गया। उक्त घटनाओ से लोगो में दहसत बनी है जहा लोग अपने घरो से बाहर जाने से डर रहे है वही रात रात जाग कर अपने घरो की सुरक्षा कर रहे है। दुकानों व घरो में चोरी, लूट की घटनाये पूरे जनपद में बढती जा रही है। जिससे व्यापारी व नागरिको में दहशत व आक्रोश है ऐसी घटनाओ को रोकने हेतु पुलिस गस्त बढ़ाने, घटनाओ को जल्द से जल्द खोलने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व घरो के साथ साथ लोगो के जानमाल की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक से सख्त निर्देश जारी करने की माँग की। जिससे भयमुक्त, अपराध मुक्त होने का सन्देश व्यापारियों व नागरिको में जा सके और वो अपने आप को सुरक्षित मह्सूस कर सके। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, महामन्त्री विष्णु गुप्ता, नगर अध्यक्ष विकास सेंगर, नगर महामन्त्री धर्मेन्द्र शुक्ल, नगर मन्त्री अखिल मिश्रा, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी उपाध्यक्ष विष्णुशंकर, उपाध्यक्ष शिवम आजाद, मन्त्री मनीष पाण्डेय, अजीत कुमार, राजवीर, छोटू, सतीष, गोलू, अंकित, दीपू, सन्दीप, संजय, सुरेन्द्र तिवारी, जय कुमार सिंह, प्रेमशंकर, चन्दावती, कलीशंकर, रमेश, धीरज यादव, नीरज, संजू तिवारी, हर्ष, अंकिता शुक्ला, शिवानी शुक्ला, राहुल शुक्ल, अयोध्या सिंह, महेन्द्र कुमार, राज किशोर विश्वकर्मा, सचिन जयसवाल, मुकेश सविता सहित करीब एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

No comments