गृह मत्रांलय का १३ राज्यों में हाई एलर्ट जारी
डेस्क। देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने बताया है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर कल आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग के एक परामर्श का उल्लेख करते हुए गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

No comments