बाइक सवार युवक ने पत्रकार के सिर पर मारा हथौड़ा, हालत गंभीर
रायबरेली - प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार देर शाम स्थानीय पत्रकार मनीष शुक्ला के सिर पर एक बाइक सवार हमलावर ने हथौड़े से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस हमले से पत्रकार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल पत्रकार मनीष शुक्ला ऊंचाहार तहसील से एक दैनिक अखबार में पत्रकार हैं। परिजनों ने बताया कि सत्ता पक्ष के एक मंत्री के बेटे खबरों को लेकर नाराज रहते थे। इसी को लेकर उन पर बीजेपी समर्थक दीपू मौर्य ने हमला कराया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार मनीष शुक्ला ऊंचाहार के बस स्टॉप पर मोबाइल में व्हाट्सएप्प चेक कर रहे थे। इसी दौरान दीपू मौर्या बाइक से आया और हथौड़े से सिर पर वार कर फरार हो गया। इस हमले से मनीष बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन.फानन में मनीष को ऊंचाहार सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस मामले में ऊचाहार कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि पत्रकार बस स्टॉप पर फोन पर व्हाटसअप चेक कर रहा था। तभी एक बीजेपी नेता के समर्थक ने हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि घायल को हेडएंजरी है। सीटी स्कैन करने के बाद ही घाव के बारे में बताया जा सकता है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने
आनन-फानन में मनीष को ऊंचाहार सीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत
गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज जारी है।
इस मामले में ऊचाहार कोतवाल धनञ्जय सिंह का कहना है कि पत्रकार बस स्टॉप पर
फोन पर व्हाटसअप चेक कर रहा था तभी एक बीजेपी नेता के समर्थक ने हमला कर
दिया। घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की
जाएगी।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि घायल को हेडएंजरी है। सीटी स्कैन
करने के बाद ही घाव के बारे में बताया जा सकता है। फिलहाल, उसका इलाज किया
जा रहा है।
http://www.jantakiawaz.org/category/state/utterpradesh/news-446635
http://www.jantakiawaz.org/category/state/utterpradesh/news-446635

No comments