Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

समय समय पर कांग्रेस हर किसी को करती रही है अपमानित-प्रधानमंत्री


डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनावे में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल एकदूसरे पर निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी ने कलबुर्गी में कहा कि कांग्रेस एकतरफ दिल्ली में कैंडल मार्च निकाल कर कुछ खास मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज करा रही थी। लेकिन बीदर में दलित लड़की के साथ जब अमानवीय बरताव किया गया तो आप लोगों की कैंडल कहां थी। 
बताते चले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 12 मई को 224 सीटों को मत डाले जाएंगे। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल बयानों के जरिए जम कर एक दूसरे की खामियां गिना रहे हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि वो मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य का सीएम बनाएगी। लेकिन क्या हुआ सबके सामने है। कांग्रेस ने दलित समाज का अपमान किया और ये कांग्रेस की संस्कृति है कि जो कहती है वो नहीं करती है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस किसी का भी सम्मान नहीं करती है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारतीय फौज ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन कांग्रेस के ही एक नेता ने सेना प्रमुख को गुंडा बता दिया।  

No comments