बेल्लारी में बोले पीएम, यहां चल रही है सिद्दा-रुपैया सरकार
साभार :ANI (ब्रेकिंग न्यूज़ )
डेस्क। कलबुर्गी में
बीजेपी की रैली के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बेल्लारी में लोगों को संबोधित कर रहे
हैं। उन्होंने कहा कि मैडम सोनिया गांधी ने बेल्लारी से जीत हासिल करने के बाद तीन
हजार करोड़ के पैकेज का वादा किया। वो सिर्फ वादा ही रह गया। लेकिन जब बीजेपी की
सरकार आई तो कर्नाटक की
जनता से जो वादे किए गए उसे पूरा किया गया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का
सपना साकार करने के लिए यहां के लोगों को बीजेपी के साथ चलने की जरूरत है।
पीएम मोदी ने कहा
कि कांग्रेस ने बेल्लारी की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को
बर्बाद कर दिया। कांग्रेस ने बेल्लारी को बदनाम कर यहां की जनता का अपमान किया है।
आप लोगों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि कांग्रेस चुनाव हारने जा रही है। कर्नाटक में अवैध
खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आप देख सकते हैं किस रफ्तार से अवैध खनन जारी है।
कांग्रेस सरकार इससे निपटने के लिए ताकतवर खनन नीति लाने में नाकाम रही है।
कर्नाटक के सीएम
पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि यहां सिद्दा-रुपैया सरकार है। राज्य की आर्थिक
हालात किसी से छिपी नहीं है। कर्नाटक कर्ज के बोझ में दब गया है। कर्नाटक कराह रहा
है और राज्य सरकार विभाजनकारी नीति के जरिए सत्ता में आने का सपना देख रही है।
पीएम ने कहा कि जब कर्नाटक में बीजेपी को सरकार चलाने का मौका मिला, तो विकास की अनगिनत योजनाएं शुरू हुईं। लेकिन दुख की बात है कि कांग्रेस को वो
योजनाएं रास नहीं आईं। यही नहीं इस राज्य में पानी की कमी नहीं है। लेकिन आप देख
सकते हैं लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। कर्नाटक को केंद्र
द्वारा वित्तीय मदद पर पीएम मोदी ने कहा कि ये आप को जानकर आश्चर्य होगा कि राज्य
सरकार पैसों को सही ढंग से खर्च नहीं कर सकी। केंद्र सरकार की तरफ से 900 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई। लेकिन ये सरकार महज 45 लाख रुपये खर्च कर सकी।

No comments