Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

फ्लोर टेस्ट के लिए विधान सभा पहुंचे कांग्रेस, जेडीएस, और भाजपा विधायक

NEWS DESK - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक में आज शाम 4 बजे भाजपा की येदियुरप्पा सरकार का बहुमत परीक्षण होगा। इसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं और कुछ देर बाद विधानसभा का सत्र शुरू होगा। फ्लोर टेस्ट को देखते हुए विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस जेडीएस की याचिका पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को आज शाम 4 बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें 15 दिन की मोहलत दी थी। लेकिन कोर्ट ने इसे घटाकर 3 दिन कर दी। वहीं अब प्रोटेम स्पीकर अस्थाई स्पीकर नियुक्त किए गए। भाजपा विधायक केजी बोपैया को लेकर कांग्रेस जेडीएस नए सिरे से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। इस पर सुनवाई जारी है।
बहुमत परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भाजपा विधायकों के साथ विधानसभा पहुंच चुके हैं वहीं कांग्रेस और जेडीएस विधायक भी बसों में विधानसभा पहुंचे हैं। बहुमत परीक्षण के लिए बुलास सत्र में हिस्सा लेने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया विधानसभा पहुंच चुके हैं।


No comments