कर्नाटक चुनाव में 11 बजे तक 24% मतदान, कार्यकर्ताओ के बीच झड़प की खबर
NEWSDWSK - कर्नाटक में नई सरकार के चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य के 55,600 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू किया गया। कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए 4,96 करोड़ मतदाता अलग.अलग पार्टियों के कुल 2600 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे।मतदान के बीच बेंगलुरु के हम्पी नगर बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर मिली। भाजपा के विजनगर के उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारे कॉर्पोरेटर के साथ मारपीट की लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
वहीं पुलिस का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील बूथ है और इसके 100 मीटर के दायरे में झड़प हुई है। हम इसकी जांच कर एक्शन लेंगे।
सिद्धारमैया ने येदयुरप्पा पर की टिप्पणी चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया ने वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि येदयुरप्पा का दिमाग खराब हो गया है। कांग्रेस 120 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इसपर मुझे पूरा विश्वास है।
No comments