कठुआ मामले में नया मोड़- आरोपी के मेरठ में होने का दावा निकला झूठा
डेस्क। जम्मू कश्मीर के कठुआ मामले में एक नया मोड़ तब आ गया जब मामले में जुड़े
आरोपी के अनुसार मेरठ में घटना वाले दिन परीक्षा देने पर सवाल उठते नजर आए। जांच
में जुडे अधिकारियों के अनुसार आठ साल की
बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी विशाल जंगोत्रा के हस्ताक्षर मेरठ
में परीक्षा उपस्थिति पुस्तिका पर दर्ज दस्तखत से मेल नहीं खाया है.। जबकि उसने
दावा किया था कि घटना के समय वह अपराध स्थल पर नहीं, बल्कि मेरठ में था।
उसने बताया कि घटना वाले दिन वह उत्तर प्रदेश के मेरठ मे परीक्षा दे रहा था। वहीं
जांच में जुड़े फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच के दौरान पाया कि परीक्षा के दौरान
बनाए गए हस्ताक्षर आरोपी से मैच नहीं करते। जिसके बाद घटना में नया मोड़ आ गया।
जांच दल के अधिकारियों ने बताया कि सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफएसएल)
की रिपोर्ट में कहा गया है कि विशाल के हस्ताक्षर मेरठ में परीक्षा उपस्थिति
पुस्तिका के हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए है। इस रिपोर्ट को जम्मू कश्मीर पुलिस की
अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। इस बीच, अपराध शाखा ने विशाल के तीन दोस्तों को
नोटिस जारी कर कल पूछताछ के लिए बुलाया है।
अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि उपस्थिति
पुस्तिका में विशाल ने नहीं, बल्कि किसी और ने हस्ताक्षर किए हैं। अपराध शाखा ने
उपस्थिति पुस्तिका को जांच के लिए सीएफएसएल के पास भेजा था, क्योंकि जांच इस ओर
इशारा कर रही थी कि ये हस्ताक्षर विशाल के किसी दोस्त ने किए थे। जम्मू से मेरठ के
लिए ट्रेन लेट थी और वह परीक्षा समाप्त होने के बाद वहां पहुंचा था। अधिकारियों ने
बताया कि उपस्थिति पुस्तिका पर हस्ताक्षर विशाल के हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए।
विशाल कठुआ मामले के मास्टरमाइंड सांझी राम का बेटा है।

No comments