पुलिस मुठभेड़ मे पच्चीस हजार का इनमी बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलीगंज रोड मथना तिराहे पर पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ मे पच्चीस हजार का इनमी बदमाश गुड्डू गिरफ्ता कर लिया गया।
पुलिस ने गस्त के दौरान गुड्डू पासी और उसके एक साथी अशोक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि लूट के इरादे से आये बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान गुड्डू के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशो में फायरिंग हुई, जिस दौरान पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए गुड्डू पासी और उसके साथी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 315 बोर और 12 बोर के दो देशी तमंचे और खोखा समेत कई जिंदा कारतूस बरामद किए। गुड्डू के खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज है,और इस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी है।पुलिस गुड्डू की काफी समय से तलाश कर रही थी।
....रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। मंडल प्रभारी
(लखीमपुर खीरी)

No comments