ब्रिटिश शाही घराने की क्वीन बनेंगी Meghan Markle
- 2011 में Meghan Markle हो चुका है तलाक
डेस्क। 19 मई का दिन खास है। सिर्फ ब्रिटिश राजघराने के लिए नहीं। न ही केवल ब्रिटेन के
लिए, बल्कि दुनिया के
लिए। प्रिंस हैरी और मेघन मर्कल की शादी न सिर्फ कुछ मिथकों को तोड़ रहा है, बल्कि संकीर्ण
होते दिलों को कुछ बड़े सकारात्मक संदेश भी दे रहा है। जिस वक्त ब्रिटिश मीडिया का
बड़ा हिस्सा मेघन मर्कल के पिता के शादी में शामिल न होने को ड्रामे बताकर
कहानियां गढ़ रहा था, उसी वक्त राजघराने की होने वाली प्रिंसेस का बगैर विचलित हुए बेहद संयमित बयान
आया कि- “दुख की बात है कि
मेरे पिता थॉमस मर्कल हमारी शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगे। मैंने हमेशा उनका
ध्यान रखा है, उम्मीद है कि वे
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाएंगे।”
ऐसे तमाम लोग होंगे, जो हॉलीवुड में दिलचस्पी न होने की वजह से मेघन मर्कल को ज्यादा नहीं जानते
हों और इस वजह से प्रिंस से उनकी शादी के लिए अकेले मेघन को खुशकिस्मत मान रहे
हों। लेकिन बात दरअसल ऐसी है नहीं। सच तो ये है कि मेघन अगर राजघराने की बहू बनकर
बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही हैं, तो प्रिंस हैरी भी उनको पाकर कम धन्य नहीं हैं।
वाकई रॉयल है प्रिंस हैरी की पसंद:
आप सिर्फ इसलिए रॉयल नहीं होते कि आप एक खास विरासत के वारिस होते हैं। आपकी
सोच रॉयल होनी होती है। प्रिंस हैरी के साथ जन्मों के बंधन में जुड़ने से अगर आप
मेघन को खुशकिस्मत समझ रहे हैं, तो शायद ये सही नहीं है। सच तो ये है कि मेघन मर्कल की शक्ल में प्रिंस ने अपने
लिए परफेक्ट मैच चुनकर खुद के वाकई रॉयल होने की पहचान दी है। क्योंकि अगर प्रिंस
हैरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, तो मेघन की पहचान भी सिर्फ ब्रिटिश रॉयल फेमिली की प्रिंसेस या हॉलीवुड की
एक्ट्रेस के तौर पर नहीं है।
मेघन मर्कल की स्कूल की टीचर मारिया पोलिया ने इस खूबसूरत वेडिंग पर कहा कि “प्रिंस बहुत ही
खुशकिस्मत हैं। रॉयल फेमिली ने कमाल की बहु का चुनाव अपने लिए किया है। मैं मेघन
को जानती हूं। मुझे पता है कि वो बेहद यूनिक है। एक ऐसी शख्सियत है, जिसमें गहराई है, इंटेलिजेंस है और
खुद के साथ-साथ दुनिया को लेकर फोकस है। लॉस एंजिल्स के इस गर्ल्स हाई स्कूल को वो
20 साल पहले छोड़ गई
है, लेकिन यहां के
शिक्षकों और माहौल पर उसने जो छाप छोड़ी है, वो आज भी कायम है। वो एक दयालु स्वभाव की लड़की है और उसके अंदर दयालुता का
भाव बहुत ही कम उम्र में विकसित हो गया था। अपने इन्हीं गुणों को कारण मर्कल
दुनिया में महिलाओं की आवाज बनकर उभरीं और उनके अधिकारों के लिए काम कर पाईं।”
11 की उम्र से महिला अधिकारों पर मुखर मर्कल :
भारत जैसे वो तमाम देश, जहां महिलाओं के साथ भेदभाव होता है, उनके लिए मेघन मर्कल एक मिसाल से कम नहीं हैं। मेघन 11 साल की उम्र में
ही महिलाओं के मुद्दों पर मुखर होने लगी थीं। इतनी छोटी उम्र में प्रॉक्टर एंड
गैंबल कंपनी को उन्होंने एक विज्ञापन वापस लेने पर मजबूर कर दिया था। क्योंकि
विज्ञापन में कुछ बातें ऐसी थीं, जो महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली थी। जिंदगी को लेकर मेघन की
सोच बिल्कुल शीशे की तरह साफ है। वो मानती हैं कि- “दूसरों की जरूरतों को खुद से ऊपर रखनी चाहिए।
हमेशा ये याद रखना चाहिए कि किसी को हमारी जरूरत है। किसी की मदद के लिए बढ़ाया
गया आपका हाथ ही आपका असली कर्म है।”
मेघन मर्कल का भारतीय संस्कारों से मेल:
अगर आप पश्चिम की समृद्धि में स्वच्छंदता और कुछ इंसानी अवगुणों (भारतीय सोच
के लिहाज से) को अनिवार्य बुराई के तौर पर देखते हैं, तो मेघन मर्कल
आपके विचारों को बदल देंगी। किंग्सटन पैलेस के कॉटेज में साथ मिलकर चिकन रोस्ट
करते हुए रखे गए प्रिंस हैरी के शादी के प्रस्ताव के बाद कहानी यहां तक आगे बढ़
चुकी है कि नई प्रिंसेस, प्रिंस को उस रास्ते पर लेकर निकल चुकी हैं, जिन्हें हम अपनी परंपरा (भारतीय) में सात्विक
कहते हैं। मेघन के कहने पर प्रिंस हैरी न सिर्फ स्मोकिंग की लत छोड़ चुके हैं, बल्कि शराब और
नॉनवेज से भी दूर हो रहे हैं। और तो और, प्रिंस ने प्रिंसेस के कहने पर जंक फूड खाना भी छोड़ दिया है। शाकाहारी खाने
में यकीन रखने और नियमित योगा करने वाली मेघन खुद के व्यवहार और पति को प्रेरित
करने की अदा से हम भारतीयों के करीब जरूर दिख रही हैं।
ममता की मिसाल भी हैं प्रिंसेस मर्कल:
मेघन मर्कल की एक और सोच उन्हें हम भारतीयों से मेल कराती है। कहा जा रहा है
कि नई प्रिंसेस शादी के बाद इसलिए जल्दी मां बनना चाहती हैं क्योंकि उनकी ख्वाहिश
है कि उनके बच्चे हों, जिनपर वो अपनी पूरी ममता न्योछावर कर सकें। मेघन के दोस्तों की मानें, तो ये बात
उन्होंने प्रिंस को बता भी दी है।
लेकिन कुछ स्टीरियोटाइप भारतीय सोच इस शादी में बिल्कुल दरकिनार भी हो रही है।
मसलन, ब्रिटिश राजघराने
के इस परफेक्ट मैच में दूल्हा दुल्हन से तीन साल छोटा है। प्रिंस हैरी की उम्र 33 साल है, तो मेघन मर्केल की
36 साल। साथ ही मेघन
तलाकशुदा हैं। इससे पहले 2011 में उनकी पहली शादी हुई थी, जो 2013 में टूट गई।
पश्चिम का दुनिया को संदेश :
भारत और भारतीय उपमहाद्वीप की ऐतिहासिक विरासत समृद्धियों और संस्कारों से भरी
है, तो मौजूदा पश्चिमी
देश अकसर दुनिया को संकेत और संदेश देते हैं। अमेरिकी मूल की मेघन मर्कल को
ब्रिटिश राजघराने ने खुशी-खुशी अपनाया। अमेरिका ने कीनियाई मूल के मुस्लिम पिता की
संतान बराक ओबामा को दो बार अपना राष्ट्रपति चुना था। यही नहीं, तमाम यूरोपीय
देशों ने सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों को नजरअंदाज कर मानवीय आधार पर सीरिया और
उसके आसपास के देशों के रिफ्यूजियों को दिल खोलकर शरण दिया। ऐसे कई और उदाहरण
हमारे सामने हैं। लेकिन उन सबका जिक्र विषय से भटकाने वाला होगा।
No comments