पेट्रोल के भाव 5 साल की ऊंचाई पर
डेस्क। इंडियन ऑयल
कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने सोमवार को पेट्रोल बढ़ा दी। इससे दिल्ली में इसकी
कीमत 74.80 रुपए प्रति
लीटर पर पहुंच गईं। आईओसी ने 19 दिनों के लिए परिवर्तनीय मूल्य निर्धारण
प्रणाली पर रोक लगा दी थी, ताकि ग्राहकों के बीच अनावश्यक तनाव न फैले।
दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत
सितंबर 2013 के बाद से अब तक के सबसे उच्च स्तर 74.80 रुपए प्रति लीटर
पर पहुंच गई। 2013 में पेट्रोल की कीमत 76.06 रुपए प्रति लीटर थी। कीमतों में अंतिम वृद्धि 24 अप्रैल को
हुई थी, उस दौरान पेट्रोल 74.63 रुपए प्रति लीटर थी।
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे अन्य मेट्रो शहरों में सोमवार को पेट्रोल की कीमतें कई
सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। इन शहरों में क्रमश 77.50 रुपए, 82.65 रुपए और 77.61 रुपए प्रति
लीटर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल की कीमतों से इतर, डीजल के दामों में भी 24 अप्रैल के
बाद वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई
में डीजल की कीमतें क्रमश 66.14 रुपए, 68.68 रुपए, 70.43 रुपए और 69.79 रुपए प्रति
लीटर पर पहुंच गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद कीमतों में पिछले 19 दिनों से कोई
बदलाव नहीं हुआ था, जिसे समीक्षकों ने कर्नाटक चुनाव से पहले एक राजनीतिक कदम करार दिया है। आईओसी के
अध्यक्ष ने 8 मई को हालांकि कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय दरों में वृद्धि के बावजूद परिवर्तनीय
मूल्यों पर अस्थाई तौर से रोक लगा दी गई थी, ताकि ग्राहकों के
बीच डर न रहे। उपभोक्ताओं के लिए यह अस्थाई राहत सोमवार को मूल्य वृद्धि के साथ
समाप्त हो गई।

No comments