ओवर लोड टैम्पो पलटने से चौदह लोग घायल
लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम चौकी के भुलनपुर बैंक के पास टैम्पो में ज्यादा सवांरिया होने के चलते पलट गया। जिसमें सवार चौदह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल सौ नंबर पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमगांव थाना क्षेत्र में भुलनपुर बैंक की ओर सवारिया भरकर जा रहा टैम्पो अचानक पलट गया जिसमें सवार दउदापुर गांव निवासी विनोद पुत्र दशरथ, तेदुअई गांव निवासी ञिभुवन पुत्र मेवालाल, मंजू राम पुत्र नरेश वर्मा तथा शिवपुरी निवासी रंजना देवी पत्नी अवनीश सिंह सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस के जवान उमा शंकर मिश्रा, धीरज यादव व चालक अभिषेक मिश्रा ने घायलों को डायल 100 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
.... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव
No comments