ट्रैक्टर व डम्फर की भिड़ंत में दो घायल
देवरी कला। नेशनल हाईवे 26 मीरा ढाबा के पास डंपर एवं ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात के करीब 10:30 बजे के आसपास की है। हादसा होते ही मौके पर पुलिस प्रशासन एवं NH 26 की एंबुलेंस के साथ देवरी नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंपर में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए मौके पर JCB मशीन एवं कटर का प्रबंध कराया। जिसकी सहायता से करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद व्यक्ति को डम्पर से बाहर निकाला गया। वही हादसे में घायल धुलतरा गांव निवासी वृदावन (45) पुत्र भगवानदास यादव व ट्रैक्टर चालक दीपक ठाकुर को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहा चिकत्सकों ने डम्फर सवार व्यक्ति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अनिल ढिमोले, अवनीश मिश्रा,अशोक साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष, अपने सहयोगियों
के साथ घायलों को देखने देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां
पर घायलों का हाल जाना ।
.... रिपोर्ट - हेमंत आठिया / राकेश यादव (सागर मध्यप्रदेश)
No comments