Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ट्रैक्टर व बस की भिड़ंत में दो की मौत,पांच घायल

फतेहपुर। जनपद के नौबस्ता बाईपास चौराहे पर आज मौरंग से लदे  ट्रैक्टर ट्राली और बस की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खागा सीएचसी ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर में नौबस्ता बाईपास चौराहे से  ट्रैक्टर मौरंग लादकर सुल्तानपुर घोष थाने के रामनगर किशोई गांव जा रहा था। तभी अचानक दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर में चालक के बगल में बैठे दीपू (22) तीर का पुरवा जनपद रायबरेली  तथा टूरिस्ट बस के  केबिन में बैठे यात्री देवकुमार (40) सरधुवा कर्वी जनपद चित्रकूट निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में बस चालक मदनलाल, राजसुंदरी राजस्थान, भूपेंद्र शर्मा जयबिहार, पश्चिमी दिल्ली, प्रशांत पांडेय गोपीगंज भदोही तथा ट्रैक्टर चालक विपिन कुमार रामनगर किशोई समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को खागा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरो ने ट्रैक्टर व बस चालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


No comments