Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शुक्लागंज: पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में में लगी आग

उन्नाव। शुक्लागंज इलाके में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में आज दोपहर भीषण आग गई। आग लगाने से एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि एटीएम में रखे करीब 6 लाख रुपए जलकर राख हो गए है। एटीएम के साथ में स्थित बैंक में फंसे कर्मचारियों को काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया।  एटीएम में आग लगने के बाद बैंक में अफरा तफरी मच गई।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पुलिस के मुताबिक एसी हीट होने से एटीएम में आग लग गई। जिससे एटीएम धू धू कर जलने लगा तो इसके साथ में स्थिति बैंक में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। इस हादसे में किसी के जानमाल की कोई खबर नहीं है। आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। लेकिन उसको पहुंचने में काफी समय लग गया। जिसपर  बैंक से 3-4 बिल्डिंग आगे स्थिति पेट्रोल पंप में भी दहशत पैदा हो गई। लोगों को डर था कि आग तेजी फैलनी शुरू हुई तो पंप तक पहुंच सकती है। फिलहाल इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

No comments