ऑपरेशन के दौरान नवजात का कटा गाला, मौत
सुल्तानपुर। धरती के भगवान कहे जाने वाले जल्लाद हो जाएंगे इस बात का अनुमान नहीं था। डिस्ट्रिक्ट वुमेन हास्पिटल सुल्तानपुर से मिली तस्वीरों को देखकर ऐसा ही लग रहा।
आॅपरेशन के दौरान डाॅक्टर द्वारा बरती गई घोर लापरवाही इस बात का प्रमाण है कि डिलेवरी के समय डाॅक्टर के चलाये गए औजार से नवजात की गर्दन कट गई और उसने तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना से नाराज तीमारदारों ने राउण्ड पर आये आरोपी डॉक्टर केके भट्ट के साथ हाथापाई कर जिला महिला हॉस्पिटल में हंगामा किया। 
बता दें कि मामला सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बालमपुर निवासी सुनील सोनी का आरोप है कि मंगलवार को प्रसव पीड़ा से ग्रस्त पत्नी कुसुम को उसने जिला महिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया था। यहां नार्मल डिलेवरी के लिए नर्स कुसुम को लेबर रूम में ले गई और कुछ देर के बाद नर्स ने नार्मल डिलेवरी न हो पाने की बात कह कर प्रसूता का तत्काल आपरेशन करने की बात कही। जिसपर उसे आनन.फानन में आपरेशन थियेटर में ले जाया गया, जहां डाॅ के के भट्ट ने आपरेशन किया और ऑपरेशन के दौरान बड़ी लापरवाही कर बैठे।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह औजार लगने से नवजात की गर्दन कटी है। इसके चलते नवजात ने दम तोड़ दिया। डॉ. ने इसी तरह बच्चे के जन्म होने की बात कहकर तुरंत उसका अंतिम संस्कार करने को कह दिया। लेकिन परिजन मामले को भांप गए। उन्होंने हंगामा किया और डाक्टर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता की पडोसी महिला ने डाॅक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला महिला हॉस्पिटल में घूसखोरी चरम सीमा पर है। यहां 10-10 रुपये के लिए यहां की नर्स बिक गई हैं। हाथ में 10 रुपये थमाने पर मरीज के लिए जान लड़ा देती हैं। अन्यथा कुछ नहीं करतीं। डीएम ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
No comments