लूट का माध्यम बनी डायल 100,के खिलाफ अभियान
उन्नाव। जनता
के लाभ को लेकर चलाए जा रहे डायल 100 में तैनात पुलिस कर्मियों ने इसे
अपने आय का जरिया बना लिया है। उनके द्वारा उगाही का शिकार सरल व भोले भाले
ग्रामीण बन रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश देखते हुए
महिला जनप्रतिनिधि व ग्राम प्रधान परवीन बेगम ने पुलिस कर्मियों द्वारा
अवैध वसूली के खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया हैं।
जानकारी के अनुसार
दो दशकों से ग्राम उनवां ब्लॉक सफीपुर जनपद उन्नाव की बनती चली आ रही
महिला ग्राम प्रधान परवीन बेगम ने 100 नम्बर पुलिस कर्मियो द्वारा की जा
रही अवैध वसूली के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद
जुबेर ने बताया कि ग्रामीण जनता पुलिस कर्मियो की कार्यशैली से त्रस्त है।
आयेदिन मिल रही अवैध वसूली की शिकायतों के मद्देनजर वसूली को बंद करने और
इनका कार्यछेत्र सीमित करने की मांग को लेकर जल्द मुख्यमंत्री और पुलिस
महानिदेशक से मिलकर वार्ता सामाजिक संगठनों के साथ कि जाएगी। ज्ञात हो कि
मोहम्मद जुबेर विगत जिला पंचायत चुनाव मामूली अंतर से निवर्तमान जिला
पंचायत अध्यक्ष से हार गए थे। डायल 100 नम्बर के खिलाफ चलाई जा रही इस
मुहिम को एक तरफ व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। तो वही दूसरी ओर कुछ विशेष
लोगों के द्वारा तबका इस अभियान पर प्रश्नचिन्ह भी लगाया जा रहा है। अब यह
मुहिम जिले और प्रदेश के 100 नम्बर पुलिस की अवैध वसूली को कितना रोक
पाएगी यह आम जनता के समर्थन पर भी निर्भर करेगा। लेकिन आम जनमानस पुलिस की
इस जनहित उद्देश्यों को लेकर चलाई गई व्यवस्था के वसूली मे बदलते स्वरूप
के प्रति आक्रोश अभियान को उर्जा देने में लगा हुआ है। और 100 नम्बर पुलिस
कर्मियो की धन उगाही की कार्यप्रणाली बदलने की मांग के पक्ष में लगा है।
------------------------------ ----

No comments