Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जनपद में आतंकवाद विरोध दिवस मना पुलिस ने ली शपथ

उन्नाव।  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आंतकवाद के विरोध में जनपद के सभी थानों में थाा प्रभारियों व पुलिस कर्मियों ने आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया। इस दौरान अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने आंतक वाद के विरोध में शपथ ली। 
शहर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी नगर स्वंतत्र कुमार सिंह ने कोतवाली प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को आंतक वाद से लड़ने के लिए विरोध में शपथ दिलाई। इस दोरान कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने स्टाफ के कर्मियों को निर्देश दिए कि फरियादियों से पुलिस मित्र का परिचय देते हुए मित्रवत व्यवहार करें अगर किसी दरोगा ,सिपाही की फरियादियो से अभद्रता की शिकायत मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सम्मानित नागरिकों से अपराधी की तरह पेश ना आये ,फरियादियो की प्रत्येक शिकायत पर उचित कार्यवाही कर न्याय दिलाकर पुलिस मित्र का परिचय दे। 
बांगरमऊ कोतवाली परिसर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिसमें सभी पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों को आतंकवाद के विरोध में लड़ने हेतु प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद अजीम खां, उप निरीक्षक जगेंद्र सिंह सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय व कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा। 
इधर सफीपुर कोतवाली में सीओ ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर पूरे स्टाफ को शपथ दिलाकर सभ्यता का पाठ पढ़ाया। उन्होने कहा कि फरियादियो से अभद्रता की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनता से मित्रवत व्यवहार कर पुलिस की छवि सुधारने के निर्देश दिये। सफीपुर कोतवाली प्रांगण में सीओ अम्बरीश सिंह भदौरिया व कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस जवानों को आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलायी। जिसके बाद सीओ अम्बरीश सिंह भदौरिया ने अधीनस्थों के पेच कसते हुये कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली और अभद्रता पर सीओ अम्बरीश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त चेतावनी दी। उन्होने कहा कि चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों को परेशान ना किया जाए । किसी भी शिकायती पत्र पर पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति के साथ अपराधी जैसा व्यवहार ना किया जाए। पुलिस की कार्यशील से लगातार खराब हो रही पुलिस की छवि को सुधारने की कड़ी चेतावनी दी। 

इस मौके पर कोतवाल राघवन कुमार सिंह, उरेश सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्रा,सुरेश सिंह, सुभाष चंद्र, अनिल कुमार यादव, मनवीर यादव ,राजनरायन परमार, कांस्टेबल जुगुल किशोर ,संतोष कुमार, सुमित ,प्रदीप, दीपिका शुक्ला, रीना यादव , अनीता शर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 

--------------------

No comments