उन्नाव। मियागज अन्तर्गत गायत्री मंदिर के पीछे टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए गए मियागंज से राजूप्रधान ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होने स्वस्थ खेल प्रतियोगिता पर बल देते हुए कहा कि बेहतर समाज को स्थापित करने में खेल प्रतियोगिताओं की विशेष भूमिका होती है। मुजीब खांन ने कहा कि खेल को आपसी सौहार्द बढ़ाने व भाईचारा को कायम करने के लिए खेला जाना चाहिए। इस दौरान राहिल सलमान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मैच के शुभारम्भ के दौरान सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर शुभकामनाए दी।
आपसी सौहार्द व भाईचारे के लिए खेल प्रतियोगिता बेहद जरूरी-राजू प्रधान
Reviewed by Yogendra Kumar
on
May 13, 2018
Rating: 5
No comments