बरबाद किसानो को लेखपाल ने मदद से खड़े किए हाथ
रिपोर्ट: शिवपाल सिंह
उन्नाव। थाना क्षेत्र
अजगेन के अंतर्गत ग्राम दुर्गा खेड़ा में बीती शाम अज्ञात कारणवश खेतों में खड़ी फसल में आग
लग जाने से कई लाख का अनाज जलकर राख हो गया। जानकारी होने के बाद
लेखपाल व आलाधिकारियों ने मामले को लेकर गांव जाना मुनासिब नहीं समझा। जिस से ग्रामीणों में जमकर आक्रोश व्याप्त है।
लेखपाल व आलाधिकारियों ने मामले को लेकर गांव जाना मुनासिब नहीं समझा। जिस से ग्रामीणों में जमकर आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अजगेन के
गांव दुर्गा खेड़ा में जगदीश पुत्र सीताराम, मिठाई पुत्र सीताराम, रोहित पुत्र
राधेलाल, मोहित पुत्र राधेलाल, राधेलाल पुत्र राम रतन, सुनी लाल पुत्र राम सजीवन, धर्मेंद्र पुत्र फूलचंद, सजीवन पुत्र मंगली, राकेश पुत्र सोहनलाल व महेश पुत्र फूल चंद्र के कई बीघे खेतों में कड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे वहां रखा करीब सौ कुंटल से ऊपर
अनाज जलकर खाक हो गया। आग देख किसानों ने डायल 100 पर घटना की जानकारी दी।जिस पर पुलिसकर्मियों
ने काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे। वही सूत्रों के अनुसार फायर ब्रिगेड की गाड़ी
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंच सकी। जिसके चलते
खेतों में आग और तेज फैल गई थी, जिसके चलते कुछ ही देर में ही ब्रिगेड की गाड़ी जवाब दे
गई।किसानों ने कहा कि सरपंच व लेखपाल मघवेंद्र ने आग लगने से जल चुकी फसल के चलते फांके की स्थिति पर पहुँच चुके किसानों से मुआवजे को लेकर किसी
भी प्रकार से मदद न मिल पाने की बात कह, अपना पल्ला झाड़ना मुनासिब समझा। किसान जगदीश ने कहा उन
की फसल जल जाने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। वही सरकार की तरफ
से किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद ना मिलने से उनकी हालत और फ़ांके की स्थिति में हो
जाएगी वही मैंड़ई ने कहा कि लेखपाल से जब बात की तो वे बोले चाहे घर तक बिक जाएं, वे किसी प्रकार की कोई मदद नहीं कर सकते।

No comments