Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दरोगा ने रिवॉल्वर के दम पर महिला से किया रेप

NEWS DESK - उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के मौदहा में एक दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर तानकर एक महिला के साथ रेप किया और यही नहीं बल्कि वह उस महिला को डरा धमकाकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2015 में थाने में तैनाती के दौरान दारोगा पुरुषोत्तम एक मामले की जांच कर रहा था। जिसमें एक महिला के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। एक दिन वह इस महिला के घर पहुंचा और सर्विस रिवॉल्वर का डर दिखाकर उसका रेप किया। इस दौरान उसने महिला का एमएमएस भी बना लिया। और फिर उसी वीडियो के ज़रिये वह तीन साल तक महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।  पीड़िता के सामने आने के बाद मामले का हुआ खुलासा जिसके बाद से दरोगा पुरुषोत्तम फरार हो गया।

No comments