आलिया की राजी अभी भी कमा रही लाखों
डेस्क। करीब पांच हफ्ते पहले रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म राजी आज भी लाखों में कमाई कर रही है। छठे हफ्ते की कमाई जारी रखते
हुए इस फिल्म ने मंगलवार तक 122.22 करोड़ रुपए की कमाई की हैं। अगर विदेश की कमाई भी जोड़ें
तो इसके खाते में करीब 200 करोड़ रुपए से ऊपर रकम होगी।
इस फिल्म ने मंगलवार को 15
लाख रुपए की कमाई की। जबकि कुछ शहरों में इसके गिने-चुने शो ही चल रहे हैं। यह
फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। केवल 37 करोड़ रुपए में बनी 'राज़ी' जबरदस्त
मुनाफा कमाने वाली रही है। इस बजट का ज्यादातर पैसा तो सैटेलाइट, म्यूजिक,
डिजिटल राइट्स से पहले ही वसूला जा चुका है। विदेश से 35 करोड़ रुपए वसूल
लिए गए हैं। कुल मिलाकर सारी जेब ठसाठस भरी हुई हैं।
करीब दो घंटे 18
मिनट की इस फिल्म को 1200 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म को
मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। मेघना ने अपना करियर 'फिलहाल' से शुरू
किया था। उनकी पिछली फिल्म 'तलवार' ने अच्छी कमाई की थी लेकिन इतनी नहीं।
पहली बार मेघना की किसी फिल्म को इतनी रकम मिल रही है।
इस फिल्म को कई
समीक्षाओं में तारीफ मिली है। कुछ समीक्षाओं में यह भी लिखा गया है कि
गुलजार की बेटी मेघना से इससे ज्यादा अपेक्षा थी। वे इस फिल्म को भावनात्मक
रूप से और मजबूती दे सकती थीं।
यह फिल्म हरिंदर
सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' का फिल्मी रूपांतरण है। आलिया की 2018 में
ये पहली रिलीज़ है। पिछले साल आलिया 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन
के साथ नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स अॉफिस पर कामयाब रही थी। आपको बता दें
कि, इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं जिन्होंने अालिया को बॉलीवुड में
लॉन्च किया था।

No comments