पत्नी की हत्या कर पति पंहुचा थाने
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पति गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया
एटा। जनपद में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहा पर एक पति अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पति गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका के किसी अंजान व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसी वजह से आरोपी पति ने ऐसा कदम उठाया है।
बता दे कि आगरा के थाना ताजगंज गोबर चौकी निवासी संजू पुत्र मानपाल की 13 वर्ष पहले एटा जनपद के मिरहची क्षेत्र अंतर्गत ममता (35) के साथ शादी हुई थी।
दोनों को एक आठ वर्षीय बेटी और दो वर्ष का बेटा है। बुधवार की शाम संजू पत्नी ममता को अपने साथ एटा लेकर आया। यहां दोनों राधेश्याम होटल में ठहरे थे। इस दौरान रात में दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर संजू ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गुरुवार को सुबह कोतवाली पहुंच गया।
पति की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया और उसने पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर होटल के कमरे से शव बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी के किसी अंजान व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी है।

No comments