पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से चरवाहों में मची खलबली
पुल के पास जानवर चरा रहे लोगो को पुल के नीचे आज दोहपर में एक हैंड ग्रेनेड पड़ा मिलने से चरवाहों में खलबली मच गई
देवरिया। बलिया को देवरिया से जोडऩे वाले पुल के पास जानवर चरा रहे लोगो को पुल के नीचे आज दोहपर में एक हैंड ग्रेनेड पड़ा मिलने से चरवाहों में खलबली मच गई है। जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है। फ़िलहाल मामले की जाँच पुलिस कर रही है।
बतादे कि देवरिया में आज दोपहर मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पक्का पुल के पास कुछ चरवाह जानवर चरा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर नदी तट पर रेत में पड़े एक हैंड ग्रेनेड पर पड़ी।जिसके बाद वहा जानवर चरा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस पर वहा मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने बम निरोधक दस्ता को सूचना दी । उधर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने कहा कि हैंड ग्रेनेड
पुराना लग रहा है। बम निरोधक दस्ता के साथ ही आला अधिकारियों को भी इसकी
सूचना दे दी गई है। बम निरोधक दस्ता के पहुंचने के बाद बम को कब्जे में ले
लिया जाएगा। यह बम यहां कैसे आया फ़िलहाल इसकी जांच की जा रही है।

No comments