विधायक हर्ष यादव ने रोजेदारों को दी दावत
•गॉधीवार्ड स्थित मस्जिद में कराया रोजा अफ्तार
सागर। रमजान माहे के मुबारिक मौके पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने देवरी नगर के गॉधीवार्ड स्थित मस्जिद में रोजेदारों को रोजा अफ्तार की दावत दी एवं साथ में बैठकर रोजा अफ्तार किया। रोजा अफ्तार कार्यक्रम में सैकड़ो रोजेदार एवं जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कहा कि माहे रमजान का पवित्र महीना ईश्वर की इबादत एवं ईमान की परख का पर्व है। यह हमें सच्चाई की कठिन राह पर चलने का पैगाम देता है। साथ ही उन्होने कार्यक्रम में शामिल रोजेदारों का शुक्रिया अदा करते हुए रमजान की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुधीर श्रीवास्त्तव ओमप्रकाश राजपूत, अनवर कुरैशी, पूर्व पार्षद अनंतराम रजक, तुलसीराम चौबे, सत्यनारायण मिश्रा, महेन्द पलिया, गॉधीवार्ड पार्षद पूरन रजक, मुकेश कोष्टी, साविरबाबा खान, सुरेन्द्र राजपूत, आई.टी.सेल समन्वयक शैकी राय, सौरभ नामदेव, रोहित स्थापक, जगदीश सेन, सहित अन्य उपस्थित रहे।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश

No comments