Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

योगी से भ्रष्ट कोटेदार की शिकायत




• पूर्ति निरीक्षक पर 25,000 रूपए लेकर कोटेदार को बचाने का आरोप।



लखीमपुर। जनपद में राशन की कालाबाजारी जमकर हो रही है जरूरतमंदों को सरकारी सस्ता राशन न मिलकर बिचौलियों और कोटेदारों के बीच बंट रहा है, और जरूरतमंद सरकारी दफ्तरों के चक्कर इस उम्मीद में काट रहे हैं कि उनके बच्चों को दो रोटी खाने को मिल सकें।
पर्याप्त जानकारी के अनुसार जनपद की ग्रामसभा वगरेठी परगना वह तहसील मोहम्मदी निवासी जितेंद्र सिंह तीन माह पूर्व गांव में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गया था, कोटेदार दर्शाया र्निधारित मूल्य से अधिक मूल्य पर राशन दिए जाने के विरोध में कोटेदार ने राशनकार्ड लेकर जितेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौच करते हुए भगा दिया था। कार्ड धारक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि उसे तीन माह से कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। पीड़ित ने भ्रष्ट कोटेदार और सप्लाई इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की मांग की है जबकि पीड़ित जनपद के आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुका है ।

...... रिपोर्ट- हरीओम सिंह

No comments