दबंग सरपंच ने की दलित के साथ मारपीट
टीकमगढ़। जनपद के ग्राम धर्मपुरा के दबंग सरपंच हेमंत कुर्मी और उनके साथियों ने दलित व्यक्ति दयाराम अहिरवार के साथ की मारपीट,
दलित व्यक्ति दयाराम अहिरवार धर्मपुरा हनुमंतपुरा पुरवा निवासी खरगापुर से अपने बच्चे की शादी का सामान लेकर अपने घर जा रहा था तभी अपने घर के बाहर बैठ दबंग सरपंच हेमंत कुर्मी एवं उनके साथियों ने उस के साथ मारपीट की जातिसूचक अपशब्द बोले गए एवं लात घूसों से उसकी पिटाई की गई और उसे डराया धमकाया गया कहीं भी शिकायत की तुझे कुल्हाड़ी से काट कर फेंक दिया जाएगा साले चमरा तेरी यह हिम्मत हमारे गांव में मोटरसाइकिल से निकलता है किसी की हिम्मत नहीं है कि यहां से कोई साइकिल से निकले और जूते चप्पल अपने हाथ में लेकर मेरे दरवाजे से निकला करो नहीं तो पूरे हनुमंत पुरा में आग लगा देंगे इसी संबंधित उसके द्वारा देरी चौकी में नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ।
.... रिपोर्ट- खूबचंद राजपूत, टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

No comments