चौरसिया पब्लिक स्कूल में सुन्दरकाण्ड सम्पन्न
.... रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा/उन्नाव। तहसील क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुन्दर काण्ड के पाठ के आयोजन के साथ भण्डारे का भी आयोजन हुआ। भक्तों ने जमकर प्रसाद चखा।
स्थानीय श्रीमती राम रानी देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल शिव-विहार निकट श्री बिल्लेश्वर मंदिर पुरवा उन्नाव में मंगलवार की सुबह सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय संचालक के साथ सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। विद्यालय संचालक रत्नम चौरसिया एडवोकेट ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का दाखिला बिना प्रवेश शुल्क के प्रारंभ है और गरीब व अनाथ बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा। इस अवसर पर शिवम चौरसिया, शुभम चौरसिया, गौरव शर्मा, विनोद तिवारी, स्पर्श मिश्रा, सत्यम मिश्र, सोनम, रागिनी, लक्ष्मी समेत कई लोग उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त कस्बे के मिर्री चौराहा, बस स्टॉप, शीतलगंज व शिव विहार आदि स्थानों पर भण्डारे व शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। मौरावा नगर में भी विभिन्न स्थानों पर भण्डारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने जमकर प्रसाद चखा।

No comments